SARKARI RESULT

PM Kisan Yojana 2024: एक लाख से अधिक किसानों ने छोड़ा पीएम किसान योजना का लाभ, जानें, वजह

PM Kisan Yojana 2024: एक लाख से अधिक किसानों ने छोड़ा पीएम किसान योजना का लाभ, जानें, वजह, PM Kisan Samman Nidhi Yojana, Sarkari Yojana

PM Kisan Yojana 2024: सरकार किसानों की सहायता के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान योजना) प्रमुख है। इस PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे उनकी आय में सुधार हो सके। हालांकि PM Kisan Yojana 2024 की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार ने अपात्र किसानों को इससे बाहर किया है। ताज्जुब की बात यह है कि 1.16 लाख किसानों ने स्वेच्छा से इस PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 का लाभ लेना बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें सबसे ज्यादा संख्या बिहार के किसानों की है। इसके बाद उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसान आते हैं।

इसके अतिरिक्त विभिन्न अन्य राज्यों के हजारों किसानों ने भी स्वेच्छा से इस PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 से अलग होने का निर्णय लिया है। इन किसानों द्वारा स्वेच्छा से पीएम किसान योजना 2024 का परित्याग करने के कारणों में से एक हो सकता है कि वे अपनी आय बढ़ाकर अन्य योजनाओं या स्रोतों से अधिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं, या उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो चुका है जिससे उन्हें इस योजना की आवश्यकता नहीं रही। यह कदम न केवल उनके आत्मनिर्भरता का संकेत है। बल्कि यह भी दर्शाता है कि किसान अब सरकारी सहायता पर कम निर्भर हो रहे हैं और स्वतंत्र रूप से अपनी कृषि संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

PM Kisan Yojana 2024: किस राज्य में कितने किसानों ने छोड़ा योजना का लाभ

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान योजना) से स्वेच्छा से बाहर होने वाले किसानों की संख्या में बिहार सबसे आगे है। जहां 29,176 किसान परिवारों ने योजना का लाभ लेना बंद कर दिया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 26,593 किसानों ने इस PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 से खुद को अलग कर लिया है। तीसरे स्थान पर राजस्थान है। जहां 10,343 किसानों ने योजना का लाभ छोड़ दिया है। कृषि मंत्रालय ने पिछले वर्ष पीएम किसान मोबाइल ऐप और वेबसाइट में एक नया मॉड्यूल प्रस्तुत किया था।

जिससे किसानों को PM Kisan Yojana 2024 से बाहर निकलने की सुविधा प्राप्त हो गई। अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश मामले उन किसानों के हैं जिनकी भूमि की जोत बड़ी है या जिनकी आय का स्रोत खेती के अतिरिक्त है, जिससे उनकी आवश्यकता कम हो गई। साथ ही आयकर का भुगतान करने वाले छोटे किसानों ने भी योजना का लाभ न लेने का निर्णय किया है। इन निर्णयों का संकेत है कि किसान अब सरकारी सहायता पर निर्भरता को कम कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

ये भी पढ़े: Mukhyamantri Saksham suraksha Yojana 2024: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना ऑनलाइन आवेदन

पीएम किसान योजना का लाभ छोड़ने के पीछे क्या है कारण

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान योजना) के तहत, पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं। इस PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 के तहत लाभार्थियों के लिए सख्त नियम और शर्तें निर्धारित की गई हैं, जिनके आधार पर यह स्पष्ट है कि कौन इसका लाभ उठा सकता है और कौन नहीं। इसके बावजूद, कई अपात्र किसान इस योजना का लाभ ले रहे थे। सरकार ने इस समस्या को पहचानने के बाद ऐसे अपात्र किसानों को योजना से बाहर निकालने का कार्य किया और उनसे पहले प्राप्त राशि की वापसी के नोटिस भी जारी किए।

PM Kisan Yojana 2024: साथ ही लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी और भूमि सत्यापन की प्रक्रिया को अनिवार्य बना दिया गया। जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। इन सख्त कार्रवाइयों और संभावित दंड के डर से कई अपात्र किसानों ने स्वेच्छा से योजना को छोड़ने का निर्णय लिया। नतीजतन, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में कुल 1.16 लाख किसानों ने योजना का परित्याग कर दिया। इन बदलावों का मुख्य कारण अपात्र लाभार्थियों को योजनाओं से बाहर करना, लाभार्थियों के सत्यापन की कड़ी प्रक्रियाएं, और सरकार द्वारा की जा रही जांच और कार्रवाई के भय को माना जा सकता है।

ये भी पढ़े: Ayushman Card Apply Online 2024: आयुष्मान कार्ड योजना, फ्री में बनेगा आयुष्मान कार्ड, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

किसान कैसे कर सकते हैं योजना में अपने लाभ को सरेंडर

पीएम किसान योजना के तहत सम्मान निधि के लाभ को सरेंडर करने के लिए इच्छुक किसान आसानी से इस प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं। सबसे पहले उन्हें पीएम-किसान पोर्टल को अपने मोबाइल पर अपलोड करना होगा। इसके बाद किसान को अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा। इसके पश्चात वे अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर भेजे जाने वाले ओटीपी को जनरेट कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से लाभार्थी किसान की पहचान सुनिश्चित की जाती है। ओटीपी सत्यापित होने के बाद, किसान अपने पीएम किसान योजना के लाभ को सरेंडर कर सकता है। इस पूरी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए PM Kisan Yojana Portal पर विस्तृत निर्देश उपलब्ध हैं। जिससे किसान बिना किसी परेशानी के योजना से अलग हो सकते हैं।

किसानों को पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त का इंतजार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान योजना) के तहत अब तक किसानों को 16 किस्तें मिल चुकी हैं, और वे अब 17वीं किस्त (PM Kisan Yojana 17th installment) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 के तहत प्रत्येक किस्त में किसानों को 2,000 रुपये मिलते हैं, जिससे उनकी सालाना कुल राशि 6,000 रुपये होती है। 16वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी 2024 को महाराष्ट्र के यवतमाल से जारी की थी। वर्तमान में 17वीं किस्त (PM Kisan Yojana 17th installment) जून या जुलाई 2024 में किसी भी दिन जारी की जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, इस किस्त PM Kisan Yojana 17th installment के जारी होने की प्रक्रिया नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद तुरंत शुरू हो सकती है। सरकार का उद्देश्य है कि इस किस्त को जल्द से जल्द किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाए. जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके और खरीफ सीजन की तैयारी के लिए उन्हें सहायता मिले। PM Kisan Yojana 2024 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरकार ने लाभार्थियों की ई-केवाईसी और भूमि रिकॉर्ड के सत्यापन को भी सुनिश्चित किया है, जिससे योजना की पारदर्शिता बढ़ी है।

ये भी पढ़े:-

सरकारी योजना/स्कीम/स्कॉलरशिप के नोटिफिकेशन का अपडेटेड पाने के लिए हमारे इस ग्रुप में अभी जुड़े

Telegram Channel JOIN NOW
WhatsApp Channel JOIN NOW
Google News JOIN NOW

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *