SARKARI RESULT

Mukhyamantri Saksham suraksha Yojana 2024: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना ऑनलाइन आवेदन

Mukhyamantri Saksham suraksha Yojana 2024: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना ऑनलाइन आवेदन, Sarkari Yojana

Mukhyamantri Saksham suraksha Yojana 2024: महिलाओं में आत्मविश्वास उत्पन्न करने और उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार समय-समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाएं राज्य में लागू करती रहती है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता सामाजिक सुरक्षा, उच्च शिक्षा, और स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण भी प्रदान किया जाता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना, Mukhyamantri Saksham suraksha Yojana, के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना 2024 का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने परिवार और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। इस छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना 2024 के तहत महिलाओं को न केवल वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, बल्कि उन्हें विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षित भी किया जाता है। जिससे वे स्वरोजगार स्थापित कर सकें। इसके अलावा इस Mukhyamantri Saksham suraksha Yojana 2024 के अंतर्गत विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। ताकि वे समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। अगर आप छत्तीसगढ़ की महिला हैं और सक्षम सुरक्षा योजना का लाभ उठाना चाहती हैं। तो कृपया इस लेख को अंत तक पढ़ें और योजना की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत हों।

Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana 2024 Overview

योजना का नाम Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana
शुरू की गई छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा
संबंधित विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना
लाभ लघु उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण सुविधा
ऋण राशि 1 लाख रुपए
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट cgwcd.gov.in  

Mukhyamantri Saksham suraksha Yojana 2024

छत्तीसगढ़ के महिला कोष द्वारा वर्ष 2009-2010 में राज्य की महिलाओं को खुद का लघु उद्योग स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत 35 वर्ष से 45 वर्ष की आयु की विधवा महिलाएं, अविवाहित महिलाएं, ट्रांसजेंडर, एचआईवी पॉजिटिव महिलाएं एवं यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं अपने उद्योग स्थापित करने के लिए ₹100000 तक का ऋण प्राप्त कर सकती हैं। यह ऋण 5% साधारण वार्षिक ब्याज दर पर 5 वर्षों की अवधि के लिए दिया जाता है। जो कि सन् 2017 में 6.5% से घटाकर 5% कर दिया गया था। इस Mukhyamantri Saksham suraksha Yojana 2024 का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है।

इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना 2024 का लाभ मिलता है, जिससे वे सामूहिक रूप से अपने उद्यम स्थापित कर सकें। राज्य में Mukhymantri Saksham Suraksha Yojana महिलाओं के लिए एक जीवनदायिनी सिद्ध हो रही है। क्योंकि इसके माध्यम से अब तक हजारों महिलाएं अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर समाज में एक अलग पहचान बना चुकी हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता के साथ-साथ प्रbशिक्षण एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है। जिससे वे अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक संचालित कर सकें।

ये भी पढ़े: PM Vishwakarma Toolkit E Voucher 2024: पीएम विश्वकर्मा टूलकिट ई वाउचर के लिए जाने ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह योजना उन महिलाओं के लिए है जो उद्योग स्थापित करने की क्षमता और योग्यता रखती हैं, लेकिन वित्तीय संसाधनों के अभाव में अपने सपनों को साकार नहीं कर पातीं। इस Mukhyamantri Saksham suraksha Yojana के तहत, महिलाएं ₹100000 तक का लोन 5% की कम ब्याज दर पर प्राप्त कर सकती हैं, जिससे वे अपना लघु उद्योग स्थापित कर सकेंगी।

सक्षम सुरक्षा योजना के माध्यम से राज्य में कई छोटे-छोटे उद्योग स्थापित होंगे। जिससे न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि राज्य की समग्र आर्थिक वृद्धि में भी योगदान मिलेगा। इन नए उद्योगों से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे जिससे राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आएगी। इसके अतिरिक्त, यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके आत्मसम्मान और सामाजिक स्थिति को भी सुदृढ़ करती है।

Mukhyamantri Saksham suraksha Yojana 2024 का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह महिलाओं को वित्तीय सहायता के साथ-साथ उन्हें उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी प्रदान करती है। इसके अंतर्गत महिलाओं को व्यवसाय प्रबंधन, वित्तीय योजना, विपणन रणनीतियों आदि के बारे में जानकारी दी जाती है, जिससे वे अपने उद्योग को सफलतापूर्वक चला सकें।

ये भी पढ़े: Berojgari Bhatta Yojana 2024: छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना, बेरोजगार युवाओ को हर महीने मिलेंगे 2500 रूपए

मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • सन् 2009-10 से महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा सक्षम सुरक्षा योजना का संचालन किया जा रहा है।
  • इस Saksham suraksha Yojana 2024 के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को खुद का लघु उद्योग स्थापित करने के लिए ₹1 लाख तक का लोन प्रदान किया जाता है।
  • यह लोन 5% साधारण ब्याज दर पर 5 सालों के लिए उपलब्ध कराया जाता है।
  • आवेदक महिलाओं के आवेदन की स्वीकृति का अधिकार जिला स्तर पर होता है, जहां अधिकारी योजना के तहत लाभार्थियों का चयन करते हैं।
  • इस मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना का लाभ राज्य की गरीब परिवारों से संबंध रखने वाली विधवा, अविवाहित, ट्रांसजेंडर, एचआईवी पीड़ित, यौन उत्पीड़ित एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रदान किया जाता है।
  • Saksham suraksha Yojana 2024 का लाभ केवल 35 से 45 वर्ष की आयु वाली महिलाओं को ही दिया जाता है।
  • यह योजना महिलाओं को लोन प्रदान करके उनमें आत्मविश्वास उत्पन्न करती है, जिससे वे खुद का रोजगार स्थापित कर सकें और भविष्य के लिए आत्मनिर्भर बन सकें।
  • राज्य की महिलाओं को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक चला सकें।
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना के तहत शुरुआती दौर में ब्याज दर 6.5% थी, जिसे सन् 2017 में घटाकर 5% कर दिया गया है, जिससे महिलाएं और अधिक लाभान्वित हो सकें।
  • इस मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना 2024 के माध्यम से राज्य में छोटे-छोटे नए उद्योग स्थापित होंगे, जिससे रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे और बेरोजगारी दर में कमी आएगी।
  • यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाकर राज्य के समग्र आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना के तहत पात्रता मानदंड

  • मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना के अनुसार, आवेदक महिला को छत्तीसगढ़ की स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  • आवेदक महिला की आयु 35 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक की होनी चाहिए।
  • यह पात्रता मानदंड सिर्फ गरीब परिवारों से संबंध रखने वाली महिलाओं के लिए है।
  • योजना के अंतर्गत, विधवा, अविवाहित, एचआईवी पॉजिटिव, ट्रांसजेंडर, यौन पीड़ित महिलाएं और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी पात्र होंगी।

Mukhyamantri Saksham suraksha Yojana के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • BPL राशन कार्ड
  • विधवा महिलाओं के लिए पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • एचआईवी पॉजिटिव महिला का चिकित्सक दिया गया प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

ये भी पढ़े: Ayushman Card Apply Online 2024: आयुष्मान कार्ड योजना, फ्री में बनेगा आयुष्मान कार्ड, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Saksham Suraksha Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?

  • पहले आवेदिका महिला को संबंधित कार्यालय या नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाना होगा।
  • वहां से सक्षम सुरक्षा योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज़ अटैच करें।
  • अपना आवेदन पत्र संबंधित विभाग या आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करें।
  • आवेदन पत्र की सत्यापन प्रक्रिया अधिकारी द्वारा की जाएगी।
  • आवेदन पत्र को स्वीकृति मिलने पर आपको ऋण प्रदान कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार Mukhymantri Saksham Suraksha Yojana के तहत आप अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं और इस योजना से लाभान्वित हो सकते हैं।

ये भी पढ़े:-

सरकारी योजना/स्कीम/स्कॉलरशिप के नोटिफिकेशन का अपडेटेड पाने के लिए हमारे इस ग्रुप में अभी जुड़े

Official Website cgwcd.gov.in  
Telegram Channel JOIN NOW
WhatsApp Channel JOIN NOW
Google News JOIN NOW

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *